बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)
बुरहानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा परम पूज्य महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज मनाई गई।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिंकु टाक (हर्ष) ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर कांग्रेस किया झंडा वंदन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कश्मीर में समापन के मौके पर ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर द्वारा आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकु टाक द्वारा गांधी चौक में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर राहुल गांधी के संदेश का वचन किया गया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस जनों द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकु टाक के नेतृत्व में गांधी चौक, सुभाष चौक, मंडी चौराहा, इक़बाल चौक होते हुए जयस्तंभ तक मार्च निकाला गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हमीद क़ाज़ी, शाहपुर के पूर्व विधायक रविन्द्र महाजन, नफीस मंशा खान, नगर निगम अध्यक्ष अनिता अमर यादव, मुन्ना यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कोरावाला, प्रोफेसर विजय गंगाचरण दीक्षित, क़ाईद इस्माइल भाई सुरूरी, सलीम भाई कोटनवाला, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष देवताले,डॉ एस एम तारिक, के डी पटेल, पार्षद अब्दुल्ला अंसारी, पार्षद मुज्जु मीर, पार्षद प्रतिनिधि हफीज़ मंसूरी, नोमान खान, मीना विनोद मोरे, जहीर अब्बास, केशुभाई सुखवानी, श्रीमती योजना देवड़ा, सुश्री जसलीन कीर, हाजी आरिफ अंसारी अलीग, प्रवीण टैंभूरने, आरती चंद्रकांत लांडे,कैलाश यावतकर,बंडू देशमुख, हनीफ खान, डॉ फरीद क़ाज़ी, डॉ इमरान खान, अरुण जोशी महाराज, शहज़ाद नूर, शेख असगर, मोहम्मद मर्चेंट, बाबा भाई, छोटे भाई फुलवाला, कैलाश आसरकार, चेतन कपूर, नरेन्द्र अमृतवाला,ज़िया अंसारी, जावेद कुरेशी,वसीम कुरेशी, शेख अफजल, हीरालाल महाजन, अभय चौधरी, विशाल गोविंद सोनी,दीपक सांखला, नंदकिशोर कम्भाते,आशीष भगत, दिनेश महाजन, राम प्रकाश जयसवाल, संतोष मसाने आदि उपस्थित रहे।