आम आदमी पार्टी से संबंधित श्रमिक संगठन, छत्तीसगढ़ राज्य श्रमिक विकास संगठन का चुनाव संपन्न, सुब्रत विश्वास को पुनः सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया…

Text Size:

कामगारों के बीच अपनी पैठ जमाने के लिए हर राजनीतिक दलों ने श्रमिक संगठन का गठन किया हुआ है जिसके जरिए वे श्रमिक हितों के लिए लड़ाई लड़ते हैं।

आम आदमी पार्टी भी श्रमिक वर्ग में पैठ बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क और अभियान चलाने में किसी अन्य दलों से पीछे नहीं है। संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य श्रमिक विकास संगठन का चुनाव पठासीन अधिकारी रामसमुझ कनौजिया एवं उप पठासीन अधिकारी कमल नारायण कमरिया जी के द्वारा कराया गया।

दुर्ग जिला के अरविन्द हाल में छत्तीसगढ़ प्रदेश श्रमिक विकास संगठन संबंधित आम आदमी पार्टी का चुनाव सम्पन्न हुआ। संगठन के इस चुनाव में छत्तीसगढ़ राज्य के अलग अलग जिले से आये कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

रविवार को हुए संगठन के चुनाव में सर्वसम्मति से सुब्रत विश्वास को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यकारिणी की इसी बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष की सहमति से अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई ।

निचे निम्न पदाधिकारीयों के नाम क्रम से इस प्रकार है…
अध्यक्ष
सुब्रत कुमार विश्वास
उपाध्यक्ष
नीरेश यादव जिन्हें ( कार्यकारी अध्यक्ष) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इनके अलावा 6 अन्य पदाधिकारियों की भी उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।
देवीगिरी गोस्वामी (उपाध्यक्ष)
दीपांकर दास
रमेश मारकंडे
अशोक कुमार सोनी
सौरभ मिश्रा
वरुण तिवारी
महासचिव
चुम्मन लाल साहू
कोषाध्यक्ष
तमाल कुमार दास
सचिव
चंदशेखर महिलांग
रोशन सिंह
पवन नायक
सह सचिव
नोहर टंडन
राकेश पटेल
संदीप साहू
किशोरी लाल साहू की नियुक्ति की गई है।

आम आदमी पार्टी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर और कोरिया जिला के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों ने श्रमिक संगठन के नवगठित टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

कोरिया जिला के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक डे ने कहा कि आम आदमी पार्टी से संबंध रखने वाली श्रमिक संगठन अब श्रमिकों के बीच जाकर अपनी गहरी पैठ बनाएगी और उनके हक के लिए जमीनी स्तर की लड़ाई लड़ेगी, इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के अमरजीत पटेल ने भी ठेका मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रबंधन वर्ग से दो-दो हाथ करने की बात कही है। ज्ञात हो कि चिरमिरी से अशोक सोनी को छत्तीसगढ़ श्रमिक विकास संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।  छत्तीसगढ़ श्रमिक विकास संगठन के पदाधिकारियों को भरत मिश्रा, अरुणा पनिका, बाबा खान , ने बधाई दी है।

संपर्क करें
Call Now