केजरीवाल का अभियान ‘मेक इंडिया नंबर-1’ बनाए बर आओ संगवारी बदलबो छत्तीसगढ़ फर्स्ट – भानू चंद्रा, प्रदेश संगठन मंत्री
कोमल हुपेंडी ने आज प्रदेश वासियों से अपील की है कि छत्तीसगढ़ को बनाना है no 1 तो प्रदेशवासियों को भाजपा और कांग्रेस के बार बार छल से बाहर आना होगा और प्रदेश बनने के 22साल बाद भी बदहाल प्रदेश को आम आदमी पार्टी संग बदलना होगा।
कांग्रेस और भूपेश सरकार का कहना है कि हमारे प्रदेश पर आज इतना कर्ज है और सरकार के पास पैसे नहीं है सरकारी कर्मचारियों को डी ऐ और भत्ता देने के लिए, नए कर्मचारियों को पूरा वेतन देने के लिए और स्कूल बंद थे तब कोई सुध लेने वाला नही था आज बच्चे हालत बया कर रहे तो स्कूल मरम्मत करने का ख्याल आया वो भी तीन साल बाद , साथ ही साथ भाजपा के नेता आरोप लगा रहे है कि हमारी सरकार होती तो ऐसा कर देते और वैसे कर देते जैसे पिछले भाजपा 15साल सरकार में भाजपा थी ही नहीं ।
ये दोनो ही पार्टियां छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को छल रहे है और मिल बांट कर 22साल निकल दिए है और सिवाय कर्ज के बोझ के कुछ ठोस नही कर पा रहे है। अब समय आ गया है कि जनता इनके छल और लीपा पोती के भ्रष्ट सिस्टम से बाहर आए और आम आदमी पार्टी को एक मौका देकर दिल्ली मॉडल को क्रियान्वित कर एक मजबूत प्रदेश बनाए।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आव्हान पर आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से देशभर के लोगों को अपनी पार्टी से जोड़ा जा रहा है। कई राज्यों में आप अन्य राजनीतिक दलों के सामने प्रतिद्वंदी के रूप में भी खड़ी हो रही है। आप संयोजक व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के राष्ट्रीय मिशन ‘मेक इंडिया नंबर-1’ की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का सबसे मजबूत देश बनाना अब हमारा मिशन है। आइए, मिलकर भारत को नंबर-1 बनाते हैं। इसके लिए हमें देश में सबको अच्छी और निःशुल्क शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं देनी होंगी। हर युवा को रोजगार, हर महिला को सम्मान व सुरक्षा और किसानों को फसल का पूरा दाम देना होगा। हमें ये पांच चीजें सुनिश्चित करनी पड़ेंगी जो इस प्रकार है,
1. देश में सबको अच्छी और मुफ्त शिक्षा देनी होगी।
2. सभी को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं देनी होगी।
3. बेरोजगारों के लिए लिए रोजगार की व्यवस्था करनी होगी।
4. महिलाओं का सम्मान करने के साथ सुरक्षा उपलब्ध करानी होगी।
5. किसानों की आय बढ़ानी होगी।
केजरीवाल ने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इन पार्टियों और इन नेताओं के भरोसे देश को छोड़ दिया तो भारत 75 साल और पीछे रह जाएगा। इन पार्टियों और नेताओं ने अपने परिवार व अपने दोस्तों का घर भरने के सिवाय और कुछ नहीं किया।
प्रदेश संगठन मंत्री भानू प्रकाश चंद्रा ने कहा कि केजरीवाल जी का अभियान ‘मेक इंडिया नंबर-1’ बनाए बर, आओ संगवारी , बदलबो छत्तीसगढ़ फर्स्ट ।