छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय 04मार्च23 को नियमित विमान से रायपुर आ रहे है – कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष, आप, छत्तीसगढ़।।

Text Size:

05मार्च23 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेंगे -कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष, आप, छत्तीसगढ़।

प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा दोपहर 2 बजे रायपुर प्रेस क्लब में होंगे प्रेस से रूबरू – कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष, आप, छत्तीसगढ़।

जोरा ग्राउंड, कृषि विश्वविद्यालय के सामने,जी. ई.रोड,रायपुर में कार्यकर्ता संवाद की तैयारी लगभग पूर्णता की ओर – कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष, आप, छत्तीसगढ़।

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश कार्यकर्ता संवाद जोरा ग्राउंड, जी ई रोड,कृषि विश्वविद्यालय के सामने रायपुर में 05मार्च 23 को होगा।इसी कार्यक्रम के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय कल 04मार्च23 को नियमित विमान से रायपुर आ रहे है। प्रदेश के कार्यकर्ता विमानतल पर 1बजे उनका स्वागत करेंगे।

प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा दोपहर 2 बजे रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस से रूबरू होंगे।

प्रदेश कार्यकर्ता संवाद में राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 05 मार्च23 को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रायपुर आ रहे है। छत्तीसगढ़ में 2023 में विधान सभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम रायपुर में जोरा ग्राउंड, कृषि विश्वविद्यालय के सामने,जी. ई.रोड,में 5मार्च23 को हो रहा है और इस कार्यक्रम की तैयारी का प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय भी जायजा लेंगे।

पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व जोश और उत्साह है और प्रदेश भर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ने की पूरी संभावना है जिसकी जोन स्तर पर तैयारी चल रही है।
पंजाब में नवनिर्मित भगवंत मान की आप सरकार ने छोटे से कार्यकाल में ही प्रदेश वासियों से किए गए बिजली ,पानी ,स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती से सुविधाएं दी है वो पंजाब के वासियों के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है।

प्रदेश कार्यकर्ता संवाद में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं में 2023 की चुनाव तैयारी कर रणनीति तय करेंगे।

बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने पिछले 23 सालों में सिर्फ काम का दिखावा भर किया और अकूट भ्रष्टाचार लगातार हो रहा है ।

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की मिशन2023 की तैयारी अब मजबूती से चल रही है। प्रदेश के हर गांव से ग्रामवासियों के प्यार और निरंतर सहयोग से एक ईमानदार सरकार बनाने का निश्चय अब मूर्त रूप ले रहा है, अब प्रदेश वासी आम आदमी पार्टी को अवसर दे कर बदलाव करने का मन बना चुके है।

दिल्ली बदलीस,
पंजाब बदलिस,
अब बदलबों छत्तीसगढ़2023।

संपर्क करें
Call Now