सीए से बने आईएएस सबसे युवा कलेक्टर क्रांती कुमार पाटी लोनी के नवोदय विद्यालय से रहा है नाता

Text Size:

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)

कोयम्बटूर के सबसे युवा कलेक्टर होने का गौरव क्रांती कुमार पाटी ने प्राप्त किया है। जिन्होंने सिविल सर्विसेस परीक्षा 2015 में उत्तीर्ण की थी। स्कूली जीवन से ही प्रतिभाशाली रहे क्रांतीकुमार पाटी ने नवोदय विद्यालय सोलापुर (महाराष्ट्र) से अपनी कक्षा 12 वी तक की पढाई पूर्ण की है। स्नातक कॉमर्स से कर 2011 में सीए की परीक्षा 35वे रैंक के साथ उत्तीर्ण की। क्रांतीकुमार यहाँ रुके नही और अपनी सिविल सर्विसेस की तैयारी में जुटे रहें। 2015 में सिविल सर्विसेस में सफल होकर अपर कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएँ शुरू की।ज्ञात हो 2015 में क्रांतीकुमार के पिताजी डॉ. सुरेन्द्र पाटी नवोदय विद्यालय लोनी जिला बुरहानपुर में प्राचार्य के पद पर पदस्थ थे।

नवोदय विद्यालय के इच्छापुर में स्थापना से लेकर लोनी में भवन निर्माण डॉ. पाटी के कार्यकाल में ही हुए। बुरहानपुर जिलें में उन्होंने 12 वर्ष की सेवाए दी है। डॉ. सुरेंद्र पाटी को उनके सुपुत्र क्रांतीकुमार के सफलता एवं उनके सफल कार्यकाल के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे, अजय रघुवंशी, प्रवीण शहाणे, ग्राम ईच्छापुर से रघुनाथ चौहारी, बंभाडा से चुडामन महाजन, श्रीमती स्वाती प्रवीण चौधरी, बहादरपुर से विजय उमाले, लोनी से हेमंत पाटील, संजय महाजन, नवोदय विद्यालय के पूर्व शिक्षक-पालक संघ के सदस्यों ने हार्दिक बधाई प्रेषित की है। उपरोक्त जानकारी बंभाडा से प्रवीण कुमार चौधरी ने प्रदान की है।

संपर्क करें
Call Now